फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख नकदी सहित गांजा तस्कर और सात शराब तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना लोधा क्षेत्र से छह शराब तस्कर, कोतवाली क्षेत्र से एक शराब तस्कर व थाना सासनी गेट से गांजा तस्कर को माल सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस शराब और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चला रही है। शुक्रवार रात पुलिस लोधा तिराहे के पास नेहरा गांव की तरफ चेकिंग कर रही थी। यहां से पुलिस ने दीपेश, योगेश, खुशीराम, विजय, संतोष व चन्द्रवीर को गिरफ्तार कर लिया। सभी थाना लोधा के गांव दुनाई के रहने वाले हैं।
उनके पास से 120 क्वार्टर शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना सासनी गेट पुलिस ने सवा किलो गांजा सहित सुनील उर्फ लल्ला निवासी अवतार नगर शासकीय को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से गांजा के अलावा 2,48,300 रुपये भी बरामद हुए हैं। सराय कुतुब नाले की पुलिया बाबरी मंडी से पुलिस ने अनिल निवासी नौनेर गेट थाना सासनी गेट को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इन सभी मामलों में सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें