बच्चे ने दुकानदार से जल्दी दूध मांगा। दुकानदार ने गुस्से में उसे गर्म कढ़ाई में ही बिठा दिया। जिससे बच्चा झुलस गया। देहलीगेट पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
अलीगढ़ में थाना देहलीगेट क्षेत्र के नगला महताब में दूध लेने पहुंचे छह साल के बच्चे को दुकानदार ने गर्म कढ़ाई पर बैठा दिया। इससे बच्चा कमर के निचले हिस्से और कूल्हों में गंभीर रूप से झुलस गया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
बच्चे के पिता सुंदरलाल ने बताया कि उनका छह साल का बेटा शनिवार देर रात दुकान पर दूध लेने गया था। आरोप है कि बच्चे ने दुकानदार से जल्दी दूध देने को कहा तो दुकानदार लल्लू गुस्सा हो गया। इसके बाद दुकानदार ने बच्चे को जबरन गर्म कढ़ाई पर बैठा दिया। गर्म सतह के संपर्क में आने से बच्चे के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।
पिता के अनुसार, बच्चे के कूल्हे और कमर के निचले हिस्से की त्वचा गंभीर रूप से जल गई है। देहलीगेट पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सीओ प्रथम कमलेश कुमार के अनुसार मामले में दोनों ही पक्षो में समझौता हो गया है।