फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कल स्कूलों में रहेगी छुट्टी, बीएसए ने प्रधानाध्यापक और प्रबंधन को दिए निर्देश

Sun, 25 Oct 2026 01:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ बीएसए ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को अवकाश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। संबंधित विद्यालय प्रबंधनों को भी आदेश का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्कूल बंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों में 26 अक्तूबर को अवकाश रहेगा। यह छुट्टी महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर घोषित की गई है। इस साल के लिए जारी अवकाश तालिका में इसका उल्लेख है।

विज्ञापन


इस दिन जिले के सभी परिषदीय विद्यालय बंद रहेंगे। साथ ही, सभी मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय भी बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को अवकाश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। संबंधित विद्यालय प्रबंधनों को भी आदेश का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अवकाश शासन और परिषद के निर्देशों के क्रम में सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें