फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रसगुल्ले खाए, दुकानदार ने रूपये मांगे, तो सड़क पर गिरा-गिरा कर पीटा, दो के खिलाफ तहरीर

Mon, 11 Sep 2023 06:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो युवक दुकान पर आये और रसगुला मांगे। दुकानदार ने उन्हें दो-दो रसगुल्ले दे दिये। रसगुल्ले खाने के बाद दोनों युवक चलने लगे, तो दुकानदार ने रसगुल्लों के रूपये मांगे। रूपये मांगने पर दोनों युवक गाली गलौज करने लगे और दुकान का काउंटर फैंक दिया। युवकों ने भट्टियों को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
दुकानदार को पीटते दोनों युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो युवकों ने मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले खाए और चल दिए। दुकानदार ने रसगुल्ले के रूपये मांगे, तो युवकों ने उसे जमकर पीटा और घायल कर दिया। मामले में दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के कस्बा गंगीरी निवासी शिवकुमार पुत्र भूपसिंह ने बताया कि उसकी खुशबू मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। रविवार की देर शाम गांव हसनपुर निवासी दो युवक दुकान पर आये और रसगुला मांगे। दुकानदार ने उन्हें दो-दो रसगुल्ले दे दिये। रसगुल्ले खाने के बाद दोनों युवक चलने लगे, तो दुकानदार ने रसगुल्लों के रूपये मांगे। 

रूपये मांगने पर दोनों युवक गाली गलौज करने लगे और दुकान का काउंटर फैंक दिया। युवकों ने भट्टियों को भी तोड़ दिया। जब दुकानदार ने दोनों युवक को रोका, तो दोनों ने दुकानदार को सड़क पर गिरा-गिरा कर बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। घायल शिवकुमार ने गांव हसनपुर निवासी दोनों युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें