फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा को नहीं मिले शराबी, कप्तान ने पकड़े..दरोगा-सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर चले अभियान में किशनपुर चौकी इंचार्ज व सिपाही को लापरवाही करना भारी पड़ गया। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज रामदास यादव व सिपाही किशनवीर सिंह को निलंबित कर दिया है। इस दौरान खास बात यह रही कि दरोगा को मौके पर लोग शराब या बीयर पीते नहीं मिले, जबकि एसएसपी ने उसी ठिकाने से 30 करीब शराबियों को दबोचकर थाने भिजवाया था। जब सच्चाई सामने आई तो एसएसपी ने यह कार्रवाई की है।
वाकये के अनुसार एसएसपी आकाश कुलहरि ने शनिवार देर शाम शराबियों के खिलाफ अभियान शुरू कराया था। खुद बाइक पर वह अभियान की हकीकत जानने व शराबियों को पकड़वाने निकले थे। इसी दौरान वह जब किशनपुर चौराहे के बार पर पहुंचे तो वहां बार के बाहर जूस की दुकान पर खुलेआम शराब पीने वालों का मजमा लगा था। उन्होंने वायरलेस पर जब इलाके के चौकी इंचार्ज से अपडेट लिया तो वह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बताया कि यहां कोई नहीं था। वहीं एसएसपी ने मौके से तीस लोग थाने भिजवाए। इसके बाद उन्होंने दरोगा रामदास यादव व सिपाही किशनवीर सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने का कारखास रहा है सिपाही
जिस सिपाही को निलंबित किया गया है, वह पूर्व में थाने का कारखास रहा है। कुछ समय पहले तो वह लोगों को छोड़ने पकड़ने के मामले में महारथ हासिल थी। इस तरह की शिकायतें भी पूर्व में एसएसपी तक पहुंची हैं। जब उन्हें वह शिकायतें याद आईं तो उन्होंने दरोगा के साथ सिपाही को भी निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें