नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते शिवसेना के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा भाई बोलने से शिवसैनिक आक्रोशित है। शिवसैनिकों ने महेंद्रनगर स्थित कालीदह रोड पर नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया। नेताओं का कहना है कि पाकिस्तान प्रेमियों को सैनिकों की शहादत नहीं दिखाई देती है।
शिवसेना के प्रदेश सचिव मांगेराम शर्मा ने कहा कि सिद्धू बार-बार पाकिस्तान से अपने प्रेम का इजहार करते हैं। ऐसे नेताओं को सैनिकों की शहादत नहीं दिखाई देती। पाकिस्तान से अब आर-पार की लड़ाई का वक्त आ गया है। इस अवसर पर महानगर प्रमुख महेश चंद शर्मा, भवानी सेना की जिलाध्यक्ष सुनीता शर्मा, जिला प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह जादौन, टिंकू माहौर, विनोद वशिष्ठ, श्याम प्रकाश शर्मा, मोनू माहौर, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।