होली के बाद बासौड़ा पूजन की परंपरा का सोमवार को पथवारी मंदिरों पर निर्वहन किया जाएगा। रविवार को श्रद्धालुओं ने प्रसादी बनाई। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, होली के बाद श्रद्धालु बासौड़ा पूजन करते हैं, जिसका रिवाज है कि ठंड के बाद अब आखिरी दिन बासी खाना खाया जाएगा।
शीतला माता अथवा योगिनी माता की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। होली के बाद इस बार पहला सोमवार आज है। श्रद्धालु शहर के पथवारी मंदिरों में शीतला माता की पूजा करेंगे। हाथरस अड्डा स्थित पथवारी मंदिर, बस स्टैंड स्थित चामुंडा मंदिर, नौरंगाबाद स्थित नौदेवी मंदिर, बैंक कालोनी, गांधीनगर, महेंद्र नगर, रेलवे रोड, रसलगंज चौराहा, सराय हकीम वाली चामड़ माता मंदिर आदि जगह पूजा अर्चना होगी। अभी 24 मार्च को शीतला सप्तमी और 25 मार्च को शीतला अष्टमी है। इन दोनों दिन भी बासौड़ा पूजन होगा।