फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह की बेटी संग ट्रेन के आगे कूदी महिला, मौत

Mon, 17 Jul 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
बन्नोदवी क्षेत्र में जेल फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने सात माह की बेटी सहित जान दे दी। घरेलू कलह में घर से निकलकर आई महिला रविवार सुबह ईएमयू ट्रेन के सामने कूद गई। यह देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए और मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के पीछे गृहकलेश का मामला प्रकाश में आया है। देर शाम तक मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए, जिनकी ओर से तहरीर देने की तैयारी हो रही थी। 
विज्ञापन


थाना लोधा के बड़ा गांव अकबरपुर निवासी देवेंद्र सिंह की पांच साल पहले जवां थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी शशि देवी के साथ शादी हुई थी। देवेंद्र मेहनत मजदूरी करता है। दंपति पर साढ़े चार वर्षीय शिवम और सात माह की पल्लवी नाम के दो बच्चे थे।

परिजनों के मुताबिक शनिवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। रविवार सुबह चार बजे सास सोकर उठी तो उसने शशि को रोजाना की भांति जगाकर साथ शौच चलने को कहा। इस पर शशि ने साथ जाने से इंकार कर दिया। सास के शौच जाने के बाद वह घर से सात माह की बच्ची को लेकर निकल आई। 
विज्ञापन


जेल फाटक के समीप काम करने वाले रेल कर्मचारियों ने बताया कि एक महिला गोद में बच्ची को लेकर ट्रैक के सहारे-सहारे सामने से चली आ रही थी। वहीं स्टेशन की ओर से ईएमयू पैसेंजर आ रही थी। जेल फाटक के समीप जैसे ही ट्रेन महिला के पास पहुंची।

उसने ट्रेन के सामने बेटी को लेकर छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख मौके पर हलचल मच गई। लोगों ने घटना स्थल की ओर दौड़ लगा दी। खबर पाकर मौके पर बन्नादेवी पुलिस व जीआरपी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

वहीं शव की ससुराल पक्ष के लोगों ने शशि के रूप में शिनाख्त की। इंस्पेक्टर बन्नादेवी रविंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद मायके व ससुराल पक्ष से लोग आ गए थे। प्रथमदृष्टया मामला गृहकलेश का लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें