घटनास्थल की जांच करते हुए कोतवाली निरीक्षक व अन्य
- फोटो : samvad
थाना क्षेत्र के गांव कमालाबाद में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने सात घरों को निशाना बनाया। एक घर से नकदी सहित हजारों का सामान चोरी कर ले गए। छह घरों में कहीं कूमल लगाया पर घुस नहीं पाए और कहीं दरवाजे नहीं तोड़ पाए।
गांव के मुकेश ने बताया कि वह रात्रि को घर बंदकर परिजनों के साथ घेर में सो रहे थे। रात्रि करीब एक बजे चोर नकब लगाकर घर में घुस गए, जहां से 10 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, कुंडल, एक जोड़ी पायजेब चोरी कर ले गए। चोरों ने गांव के ही छह और घराें को निशाना बनाया लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं सके। प्रात: जगार होने पर घरों में नकब लगा देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक गांव पहुंचे और घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
ग्रामीणों ने बताया कि देर रात्रि लगभग आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को देखा गया था। चोरों ने छह घरों में कहीं गेट नहीं तोड़ पाए तो कहीं नकब लगाया लेकिन अन्दर नहीं घुस पाए, सिर्फ एक ही घर से चोरी की है। कोतवाली निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि सिर्फ एक घर में चोरी हुई है। बाकी अन्य स्थानों पर प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।