अलीगढ़ के छर्रा रोड स्थित कोलडस्टोर के पास दो बाइकों युवक मिक्सी आदि सामान बेचने घर आये, तो महिलाऐं मिक्सी देखने लगीं। वहीं पर महेशचंद्र की बेटी रिंकी देवी के गले में पडी सोने की जंजीर तोड़ कर युवक भाग गए।
बाइक पर युवक मिक्सी बेचने आए, महिलाएं सामान देखने लगीं। सामान देख रही एक महिला के गले से साेने की जंजीर को तोड़कर सामान बेचने आए युवक भाग गए। अपना सामान छोड़ गए।
विज्ञापन
अलीगढ़ के छर्रा रोड स्थित कोलडस्टोर के पास रतरोई निवासी होमगार्ड महेशचंद्र अपने खेतों में मकान बना कर रह रहे हें। गुरूवार की दोपहर 12 बजे के करीब दो बाइकों युवक मिक्सी आदि सामान बेचने घर आये, तो महिलाऐं मिक्सी देखने लगीं। वहीं पर महेशचंद्र की बेटी रिंकी देवी के गले में पडी सोने की जंजीर तोड़ कर युवक भाग गए और अपना सामान वहीं पर छोड़ गए।
जंजीर लूट कर भाग रहे बदमाशों का महिलाओं ने काफी पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। बाइक सवार बदमाश गंगीरी चौराहे की ओर भागे, तो ग्रामीणों ने चौराहे तक पीछा किया। चौराहे से ही बदमाश गायब हो गये। रिंकी देवी पुत्र महेशचंद्र ने थाने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जंजीर लूट कर ले जाने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।