फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सपा के प्रदर्शन के दौरान इंस्पेक्टर से अभद्रता में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
इंस्पेक्टर को धक्का देते सपाई। संवाद
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर सपा के प्रदर्शन के दौरान इंस्पेक्टर से अभद्रता मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी जवां क्षेत्र के औरेहा निवासी बाबू सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस गोपाल सैनी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के विरोध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर और महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट गेट के बाहर धरने पर बैठे थे।

माहौल उस समय गर्मा गया जब सपा छात्र नेता मोहसिन मेवाती कोषागार की तरफ बढ़े। पुलिस को अंदेशा हुआ कि वे पुतला दहन करने जा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सतवीर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि पुतला दहन किया गया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बात पर सपा कार्यकर्ताओं की इंस्पेक्टर के साथ तीखी नोकझोंक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कुछ सपा नेता लौटने लगे तो वे इंस्पेक्टर के पीछे दौड़ पड़े। आरोप है कि गोपाल सैनी ने इंस्पेक्टर को धक्का दे दिया, जिसके जवाब में इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाल ली।

मामले में पुलिस ने मोहसिन मेवाती, गोपाल सैनी, जैकी ठाकुर, बाबू जाटव, सुफियान ऊपरकोट और सौरभ वाल्मीकि समेत 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि कानून अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें