फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विवाहिता की कोलकाता में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
शुभांगी भारद्वाज का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा के पुराने बाजार निवासी माधव शर्मा की पत्नी शुभांगी भारद्वाज (28) की कोलकाता में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शुभांगी का विवाह नौ महीने पहले ही माधव शर्मा के साथ हुआ था। मृतका कोलकाता में केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका थीं। शुभांगी की मौत पर घर और कस्बे में मातम छा गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शुभांगी भारद्वाज कोलकाता में केंद्रीय विद्यालय में अध्यापिका थीं। विद्यालय में पढ़ाने के बाद दोपहर करीब तीन बजे वह स्कूटी से अपने घर जा रही थीं। किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आईकार्ड के आधार पर विद्यालय में और माधव शर्मा को सूचना दी। पति माधव शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पत्नी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान शुभांगी की मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। कस्बे से परिजन भी देर रात कोलकाता पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें