गेहूं की क्रॉप कटिंग कराते एसडीएम हरिश्चंद्र। संवाद
- फोटो : samvad
तहसील क्षेत्र के गांव रसीदपुर गोरना में एसडीएम हरिश्चंद्र ने खेत में खड़ी गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इस दौरान उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग एक वैज्ञानिक विधि है, जिसके माध्यम से किसी क्षेत्र की फसल की वास्तविक औसत पैदावार का सटीक आकलन किया जाता है।
प्रक्रिया के तहत सामान्य तरीके से चुने गए खेत के एक छोटे हिस्से की फसल काटकर, सुखाकर और तौलकर प्रति हेक्टेयर उत्पादन का अनुमान लगाया जाता है। क्रॉप कटिंग में करीब 23 किलोग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई। एसडीएम ने कहा कि इस विधि से किसानों की फसल उत्पादन की सही जानकारी मिलती है, जो सरकारी योजनाओं व मुआवजा निर्धारण में सहायक होती है।