फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है अलीगढ़ स्मार्ट सिटी: स्कूली बच्चों को पार करना पड़ रहा गंदा पानी, रोज कीचड़ से गंदी हो रही ड्रेस

Fri, 19 Jul 2024 02:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के कई इलाके ऐसे हैं जहां बच्चों को गंदे पानी में होकर स्कूल जाना पड़ता है। कीचड़ से हर रोज बच्चों की ड्रेस गंदी हो जाती है। कई बार तो अधिक जलभराव की वजह से बच्चों को स्कूल तक पहुंचने की जगह घर वापस होना पड़ता है।
विज्ञापन
वार्ड 48 राम नगर में गली में भरे पानी में होकर निकलती छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ का यूं तो यह इलाका स्मार्ट सिटी का हिस्सा है। लेकिन यहां के बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी कीचड़ और पानी को पार करना होता है। ड्रेस भी गंदी हो जाती है। बरसात के दिनों में कई बार तो इन रास्तों पर इतना पानी भर जाता है कि बच्चों को वापस घर लौटना पड़ता है। लेकिन नगर निगम प्रशासन फिर भी आंखें मूंदे है। जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं देते।

विज्ञापन


ये गांव हुए थे नगर निगम में शामिल
सिंधौली, अली नगर, पानखानी, भदेशी माफी, पड़ियावली, रुस्तमपुर, सकत खां, नगला मंदिर, हाजीपुर चौहट्टा, दौलारा, निरपाल, खेड़िया ख्वाजा बुजुर्ग, भकरौला, आसना, बढ़ोली फतेह खां, सुखरावली, देवसैनी, तालसपुर, धनीपुर, असदपुर कयाम, महेशपुर, (आंशिक) मंजूरगढ़ी, (आंशिक), रामगढ़ पंजीपुर (आंशिक), क्वार्सी, धौर्रामाफी, बरौला जाफराबाद, सारसौल, एलमपुर गड़िया, अलापुर गड़िया, अशरफपुर जलाल, रोरावर, मुल्लापाड़ा भुजपुरा, दौलताबाद, पला साहिबाबाद, गंभीरपुरा, किशनपुर।

वार्ड : नंबर 16 सराय हरनारायण
आबादी : 9 हजार
इलाके में जितना कार्य होना चाहिए, उतना नहीं हो पाया है। विकास की दरकार है।-आजाद सूर्यवंशी, पार्षद
बारिश से जलभराव हो जाता है। आने-जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। समस्या का समाधान होना चाहिए।-विकास वर्मा

विज्ञापन

वार्ड नंबर : 48 राम नगर
आबादी : 10 हजार
गांव को वार्ड में शामिल किया गया था, लेकिन वैसी सुविधाएं नहीं मिल पाईं, जैसी मिलनी चाहिए थी।-शाहिद अली, पार्षद
साफ-सफाई और जलभराव की समस्या काफी है, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। -गीता देवी, क्षेत्रीय निवासी

वार्ड नंबर : 32 एलमपुर
आबादी : 9 हजार
इलाके में जो कार्य नहीं हो पाए हैं, उसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। इलाके का विकास कराएंगे।-हरिशंकर, पार्षद
जगह-जगह गंदगी है। साफ-सफाई का अभाव है। थोड़ी सी बारिश में मोहल्ले में जलभराव हो जाता है।-सोनिया सक्सेना क्षेत्रीय निवासी

वार्ड नंबर : 3 पला साहिबाबाद
आबादी : 10 हजार
मेरी कोशिश है कि इलाके की सूरत बदल जाए। लोगों ने जिस उम्मीद से चुना है, उस पर खरी उतर सकूं।-सुमन देवी, पार्षद
सड़कों और गलियों को बेहतर बनाना नगर निगम की जिम्मेदारी है, क्योंकि वह गृहकर और जलकर लेता है।-सुभाष चंद्र क्षेत्रीय निवासी

वार्ड नंबर-22 डोरी नगर
आबादी 11
यह बात सही है कि अभी नए इलाकों में जिस तरह विकास कार्य होने चाहिए, उस तरह नहीं हो पाए हैं।-हरिओम कुमार शर्मा, पार्षद
नगर निगम जिस तरह गृहकर और जलकर वसूल रहा है। उसी हिसाब से सुविधाएं भी मोहल्ले में देनी चाहिए।-सुनील, क्षेत्रीय निवासी
नगर निगम में जितने भी वार्ड हैं, वहां विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। सभी वार्डों का कायाकल्प होगा।-प्रशांत सिंघल, महापौर, अलीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें