6 मार्च को स्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। 14 मई को स्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न होगी। 1 मई को परास्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। 14 मई को परास्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न होगी।
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-24 के स्नातक द्वितीय, चतुर्थ, छठवां व परास्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं छह अप्रैल से होंगी।
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि यदि दो प्रश्न पत्र की परीक्षा एक ही समय हो तो इसकी सूचना 15 मार्च तक देने के आदेश प्राचार्यों को दिए गए हैं। 6 मार्च को स्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। 14 मई को स्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न होगी। 1 मई को परास्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी। 14 मई को परास्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न होगी। एलएलबी, एलएलएम, बीएड, बीपीएड की परीक्षाएं होंगी। परीक्षाएं तीन पाली में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगी। तीसरी पाली की परीक्षा सुबह 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी।
फीस के भुगतान के लिए मांगी जानकारी
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2023 से महाविद्यालयों में प्रवेशित विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर फीस भुगतान के लिए महाविद्यालयों के प्राचार्यों से जानकारी मांगी गई है। आरएमपीएसयू के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड विवि झांसी ने निर्देशित किया है कि बीएड सत्र-2023-24 में प्रवेशित विद्यार्थियों का विवरण झांसी के ईमेल पर 10 मार्च तक भेज दें। डॉ. महेश ने कहा कि संबंधित प्राचार्यों को विवरण भेजने के लिए निर्देश दिए गए हैं।