फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड में बड़े भाई की पत्नी पहुंची एसएसपी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के जयगंज में प्रापर्टी के विवाद में हुई हार्डवेयर एक्सपोर्टर के बेटे सौरभ शर्मा की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया। मंगलवार को मुकदमे में नामजद मृतक के बड़े भाई की पत्नी ने एसएसपी आकाश कुलहरि से मुलाकात की। अपने पति की बेगुनाही के सुबूत पेश किये। एसएसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

16 जून को भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा निवासी पीली कोठी जयगंज की हत्या के मामले में थाना सासनी गेट पुलिस ने पिता चंद्रशेखर, भाई असीम सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सोमवार को पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। मंगलवार को सौरभ के बड़े भाई असीम की पत्नी प्रियंका एसएसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने अपने पति की बेगुनाही के तमाम सुबूत पेश किये। उन्होंने बताया कि जिस दिन उनके देवर की हत्या हुई उस दिन वह पति के साथ तालानगरी स्थित फैक्टरी में मौजूद थी। जिसके सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास हैं। फैक्टरी से घर आने के बाद घर पर दोनों पति पत्नी ने मैच देखा। हत्या की सूचना मिलते ही पति ने सबसे पहले पिता चंद्रशेखर को इसकी सूचना दी थी। बाद में उसे उपचार के लिये मेडिकल में भर्ती कराया। उन्होंने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई। वहीं एसएसपी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें