फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारसौल फोरलेन: 81 पेड़ काटने के बदले वन विभाग को दी जमीन, फिर भी एनओसी के इंतजार में रुका निर्माण

Mon, 24 Feb 2025 10:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीडब्ल्यूडी ने इस रास्ते के 81 पेड़ काटे जाने के बदले साढ़े चार हेक्टेयर भूमि अतरौली वन विभाग को उपलब्ध करा दी है, इसके बावजूद कागजी कार्रवाई पूरी होने में अभी एक माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
फोरलेन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सारसौल चौराहे से भांकरी जीटी रोड हाईवे तक फोरलेन का निर्माण वन विभाग की एनओसी के इंतजार में रुक गया है। पीडब्ल्यूडी ने इस रास्ते के 81 पेड़ काटे जाने के बदले साढ़े चार हेक्टेयर भूमि वन विभाग को उपलब्ध करा दी है, इसके बावजूद कागजी कार्रवाई पूरी होने में अभी एक माह का समय लग सकता है।

विज्ञापन


भांकरी जीटी रोड हाईवे तक 50 करोड़ रुपये से लगभग चार किमी लंबा फोरलेन बनाया जाएगा। वर्तमान में इस रोड की चौड़ाई लगभग 7 मीटर है, इसे 20 मीटर किया जाएगा। दोनों ओर लगभग दो-दो मीटर का फुटपाथ और बीच में एक मीटर का डिवाइड बनाया जाएगा। इसके अलावा दोनों और नाला निर्माण भी होगा। इसके निर्माण से जाम की समस्या हल हो सकेगी। दिल्ली, बुलंदशहर, गाजियाबाद और नोएडा जाने वालों की यात्रा सुगम हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की माने तो अप्रैल में सड़क का निर्माण शुरू हो सकता है।

अतरौली में उपलब्ध कराई भूमि
पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग को अतरौली में साढ़े चार हेक्टेयर भूमि वन विभाग के सुपुर्द कर दी है। इस भूमि पर वन विभाग पौधारोपण कर सकता है। कागजी कार्रवाई पूरी कर प्रांतीय खंड ने वन विभाग को दे दी है। वन विभाग ने इस प्रस्ताव को शासन में भेज दिया है।

सारसौल चौराहे से भांकरी तक फोरलेन सड़क निर्माण में वन विभाग के 81 पेड़ काटे जाएंगे। इन्हें काटने के बदले पीडब्ल्यूडी लगभग साढ़े चार हेक्टेयर भूमि वन विभाग को उपलब्ध करा चुका है। एनओसी मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - पंकज चौहान, एई प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें