फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: असनेता रोड बंबा किनारे मिला संतराम का ई रिक्शा, कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच

Sun, 29 Dec 2024 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव असनेता रोड में बंबा के किनारे जंगल में उनका ई रिक्शा लावारिश हालत में मिला। ई रिक्शा की छत, पहिया और अन्य सामान गायब था। पुलिस उसे थाने लाई, जिसे परिजन ने पहचान लिया।
विज्ञापन
कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव दुनाई निवासी संतराम का ई रिक्शा असनेता रोड बंबा के पास से बरामद हुआ है। बृहस्पतिवार की रात गांव जिरौली डाेर के बाहर बेर के बाग में गोली मारकर संतराम की हत्या कर दी गई थी। मौके से उसका रिक्शा गायब था।

विज्ञापन


गांव दुनाई निवासी ई रिक्शा चालक संतराम की हत्या में परिवार की ओर से तीन लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वह 26 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे अलीगढ़ शहर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से घर नहीं लौटे। रात में परिजन की ओर से थाने में सूचना दी गई थी। शुक्रवार की सुबह जिरौली डोर गांव के बाहर बेर के बाग में संतराम का शव पड़ा मिला था। माथे पर गोली मारकर हत्या की गई थी।

शनिवार को गांव असनेता रोड में बंबा के किनारे जंगल में उनका ई रिक्शा लावारिश हालत में मिला। ई रिक्शा की छत, पहिया और अन्य सामान गायब था। पुलिस उसे थाने लाई, जिसे परिजन ने पहचान लिया। थाना पुलिस के अनुसार घटना में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें