28 दिसंबर की सुबह करीब छह बजे खेरेश्वर चौराहे पर दो ट्रकों में सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें एक ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उसके चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
पंजाब के थाना नूरपुर निति के गांव रोवड़ निवासी चालक सतनाम और परिचालक चंगरूर के गांव लडड़ाकोट निवासी दरसेव सिंह ट्रक में लोहे का कबाड़ लादकर गुवाहाटी से पंजाब जा रहे थे। खेरेश्वर चौराहे पर पहुंचे तभी खैर की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक से सामने से उनके ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें लोहे के कबाड़ भरे ट्रक के परखचे उड़ गए। सूचना पर थाने के पुलिस कर्मी पहुुंच गए।