फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: अवैध केमिकल से सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, थाने से 150 मीटर की दूरी पर चल रहा था कारोबार

Sun, 19 Sep 2021 06:57 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

तहसील के निकट औद्योगिक क्षेत्र में प्रदीप पुत्र जयदीप सिंह की हिना केमिकल्स के नाम से फैक्टरी है। जो बार्निस पॉलिस व सैनिटाइजर आदि बनाने का काम करती है।
विज्ञापन
सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अतरौली तहसील परिसर के निकट औद्योगिक क्षेत्र में अवैध केमिकल से सैनिटाइजर बनाने के गोरखधंधे का आबकारी की टीम ने भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। यहां से भारी मात्रा में लिक्विड आदि बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


प्रयोगशाला में भेजे गए सैंपल की जांच में अवैध केमिकल से प्रोडक्ट तैयार करने की पुष्टि हुई है। यह कारोबार थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर चल रहा था और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। आबकारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए फैक्टरी स्वामी को जेल भेज दिया है।
  
तहसील के निकट औद्योगिक क्षेत्र में प्रदीप पुत्र जयदीप सिंह की हिना केमिकल्स के नाम से फैक्टरी है। जो बार्निस पॉलिस व सैनिटाइजर आदि बनाने का काम करती है। आबकारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जहरीली शराब पीकर लोगों की मौत होने के बाद आबकारी टीम ने इस तरह की लाइसेंसधारी फैक्टरियों से भी सैंपल लेकर प्रयोगशाला मेरठ भेजे गए थे और उनके द्वारा आबकारी से लिए जा रहे थिनर आदि का रिकॉर्ड भी देखा गया था। 
विज्ञापन


प्रयोगशाला में जांच में पाया कि बार्निश व सैनिटाइजर एसडीएस के स्थान पर अवैध मिथाइल व केमिकल डालकर बनाए जा रहे थे। केमिकल इतना खतरनाक है कि गलती से कोई सेवन कर ले तो लोगों की जान चली जाए। इसके अलावा लाखों रुपये रोज की सरकारी राजस्व की भी हानि थी। इस पर आबकारी टीम ने विष अधिनियम व धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। फर्म से एक ड्रम 60 लीटर लिक्विड सफेद रंग, दो बोतल एक-एक लीटर लिक्विड सफेद रंग, छह पेटी जिनमें कुल 205 शीशी लिक्विड बरामद किए गए हैं।

ऑपरेशन 420 के तहत आबकारी की रिपोर्ट पर गलत सैनिटाइजर बनाकर भारी मुनाफा कमाने व आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले कारोबारी प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। - शिव प्रताप सिंह, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें