फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप हत्याकांड : दिल्ली के साथी का ब्योरा तलाश रही पुलिस, तब लेगी रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड में मुख्य आरोपी शूटर प्रवीन बाजौता का रिमांड लेने के लिए पुलिस कवायद जारी है। इससे पहले पुलिस का प्रयास है कि दिल्ली के उस साथी का पूरा ब्योरा मिल जाए, जिसके विषय में पूछताछ होनी है। इस प्रक्रिया के तहत टीम बृहस्पतिवार को एक बार फिर भरतपुर पूछताछ के लिए जा सकती है। इसके बाद रिमांड आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन

गांधी आई तिराहा पर हुए हत्याकांड में मुख्य आरोपी शूटर के रूप में टप्पल के चर्चित गांव बाजौता के प्रवीन का नाम उजागर हुआ। प्रवीन ने भरतपुर में गिरफ्तारी के समय अपने साथी जितेंद्र का नाम भी उजागर किया। जितेंद्र की तस्वीर चूंकि इसलिए साफ हो गई कि वह प्रवीन के साथ गिरफ्तार हुआ था। वहीं तीसरा साथी अभी तक स्पष्ट नहीं है। हालांकि प्रवीन ने उसका नाम दिल्ली का अंगद बताया। जिसके विषय में दिल्ली से तमाम जानकारियां जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में एक टीम बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए जा सकती है। पुलिस अभी इतना ही बताती है कि प्रवीन को रिमांड पर लेने से पहले पूरा होमवर्क किया जा रहा है। इसके बाद ही रिमांड आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें