अब तक की जांच में साफ हुआ कि अंकुश ने साहिल की मदद से शूटर हायर कर यह हत्या कराई। घटना के समय ये लोग शूटरों को गाइड करते चल रहे थे। अंकुश ने अपनी बेइज्जती के बदले ये हत्या कराई। पुलिस सूत्रों की मानें तो अंकुश ने इस हत्या के लिए दस से पंद्रह लाख रुपये शूटरों पर खर्च किए। अब तक की जांच में जिले के टप्पल क्षेत्र के एक पेशेवर शूटर का नाम दोनों ने उजागर किया है। वहीं शूटर अपने साथ दो अन्य शूटर लाया था। पुलिस टीमें अब उसे लेकर जांच व तलाश में जुटीं हैं। आज इन दोनों को जेल भेजा जाएगा।