समाजवादी युवजन सभा ने किया पैदल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
झारखंड में तबरेज अंसारी की भीड़ हिंसा में हत्या के विरोध में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद की अगुआई में जुमे की नमाज के बाद जमालपुर ईदगाह से पैदल मार्च निकला। जमालपुर चौराहे पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय अंजुम बी को सौंपा गया।
पैदल मार्च से पहले सलमान शाहिद ने कहा कि सबका साथ सबका विकास, विश्वास का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे अब तक लागू कराने में नाकाम रहे। मजबूत सरकार के प्रधानमंत्री अपने ही लोगों के अत्याचारों से प्रताड़ित लोगों व उनके परिवार के प्रति वह इंसाफ कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि नए तरह के आतंकवाद से देश की एकता, अंखडता व धर्म निरपेक्षता के लिए घातक है। इसलिए सब मिलकर देश को बचाने का काम करें।
ज्ञापन देने के दौरान यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सालिम, पार्षद नासिर चांद, यामीन खान, जीनत, जौक, शाकिर, साजिद अली, डॉ. एसयू खान, नत्थू खान, मोहसिन मेवाती, उवैस आलम, रऊफ ठेकेदार, शहजाद, कृपाल सिंह यादव, दलवीर सिंह, तसव्वुर, शाकिर कुरैशी आदि मौजूद रहे।