फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : 30 हजार सरकारी कर्मियों का दिवाली से पहले पहुंचेगा वेतन, सरकारी कार्यालयों में चल रही तैयारी

Sat, 19 Oct 2024 02:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिवाली से पहले ही अलीगढ़ जिले में कार्यरत सभी 30 हजार सरकारी कर्मचारियों को वेतन भुगतान की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। डीएम विशाख जी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे वेतन बिल जल्द तैयार कराकर उसे भुगतान के लिए कोषागार भिजवा दें। ताकि दिवाली से पहले ही सभी कर्मचारियों के खाते में वेतन समय से पहुंच जाए।
विज्ञापन
सैलरी - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से पहले ही अलीगढ़ जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तैनात करीब 30 हजार राज्य कर्मचारियों को वेतन, बोनस और महंगाई भत्ता देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए संबंधित विभागों से वेतन बिल तैयार कर उन्हें कोषागार भेजा जा रहा है। आम दिनों में प्रत्येक माह में 25 तारीख के बाद वेतन बिल भेजे जाते हैं। चूंकि, इस बार दिवाली 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को मनाई जा रही है लिहाजा त्योहार से पहले कर्मियों के खातों में तनख्वाह पहुंचाने के लिए ट्रेजरी में देर शाम तक काम चल रहा है।

विज्ञापन


सरकारी मुलाजिमों की तनख्वाह हर माह की पहली या दूसरी तारीख का खातों में पहुंच जाती है। लेकिन इस बार 30 तक देने की तैयारी है। प्रदेश सरकार भी इस संबंध में घोषणा कर चुकी है कि कर्मचारियों को दिवाली से पहले उनका वेतन, बोनस व महंगाई भत्ते का भुगतान कराया जाएगा। इस घोषणा के बाद जिले में सरकारी विभागों के वित्त विभाग से जुड़े कर्मचारी वेतन बिल तैयार करने में जुटे हुए हैं।

बोनस जहां सिर्फ अराजपत्रित कर्मियों, वर्कचार्ज और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मिलेगा वहीं, डीए-डीआर वृद्धि का लाभ सभी राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि दिवाली से पहले वेतन बिल पास करने के लिए समूची तैयारियां कर ली गई हैं। 25 अक्तूबर से वेतन बिल का भुगतान शुरू कर दिया जाएगा। शासनादेश जारी होने के बाद जल्द से जल्द वेतन का भुगतान संबंधित कर्मचारियों के बैंक खातों में किया जाएगा।

दिवाली से पहले ही जिले में कार्यरत सभी 30 हजार सरकारी कर्मचारियों को वेतन भुगतान की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे वेतन बिल जल्द तैयार कराकर उसे भुगतान के लिए कोषागार भिजवा दें। ताकि दिवाली से पहले ही सभी कर्मचारियों के खाते में वेतन समय से पहुंच जाए।- विशाख जी. जिलाधिकारी

विज्ञापन

दिवाली पर नए नोटों की भी मांग
दिवाली पर नए नोटों से मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा-अर्चना करने का चलन है। इसको लेकर अभी से ही दिवाली पर 10 रुपये से लेकर 50, 100 व 500 रुपये के नए नोटों की मांग रहती है। इसको देखते हुए बैंक शाखाओं ने नए नोटों को पर्याप्त मात्रा में एटीएम में डालने की भी योजना बना ली है, ताकि ग्राहकों को उनकी मांग के अनुरूप नए नोट मिल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें