फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर रोड पर डिफेंस कॉरिडोर पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर की जमीन पर विचरण करते वन्य जीव। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
खैर रोडअलीगढ़ के खैर अंडला मार्ग पर डिफेंस कॉरिडोर के लिए चयनित की गई 50 एकड़ जमीन और इसके चलते वहां प्रभावित होने वाले वन्य जीव के संबंध में पर्यावरण संस्था के मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। इसमें डिफेंस कॉरिडोर पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

संस्था के प्रमुख रंजन राणा की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि इस क्षेत्र में दोनों ओर हरा भरा वन क्षेत्र है। इस वन क्षेत्र को विकसित करने के लिए वन विभाग समय-समय पर वृक्षारोपण करता रहा है। दशकों से इस हरित क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर निवास करते चले आ रहे हैं। इन जानवरों में पहाड़ी गाय, हिरण, गांव निवासियों द्वारा छोड़ी गई देसी गाय, (जो कि हजारों की संख्या में हैं), सांप, नेवला, सियार, राष्ट्रीय पक्षी मोर, कोयल, कौवा, मैना, उल्लू, मधुमक्खी, ततैया आदि कीट पतंगे निवास करते चले आ रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय वन नीति एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत जंगली जानवरों को भी जीवन यापन करने के लिए अपने निवास स्थान की उपलब्धता प्राप्त कराना और शासन प्रशासन द्वारा उन्हें उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य बताया गया है।
इन कानूनों का पालन अंडला स्थित हरित क्षेत्र में नहीं किया जा रहा है। मांग है कि जंगली जानवरों के प्रवास स्थल एवं उनके संरक्षण के लिए जब तक अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था शासन प्रशासन द्वारा इसके बदले में उपलब्ध नहीं कराई जाती है, तब तक वर्तमान हरित क्षेत्र को उजाड़ने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें