फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक संपर्क वालों की एंटीजन जांच में नेगेटिव रिपोर्ट तो आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के प्राथमिक संपर्कियों को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। अब प्राथमिक संपर्कियों और गंभीर लक्षणों वाले लोगों की एंटीजन किट में जांच होने पर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उनकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। साथ ही लक्षण वाले कोविड मरीजों की सिर्फ आरटीपीसीआर जांच होगी।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बृहस्पतिवार को कोविड महामारी को नियंत्रित करने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि पीएसी में जितने भी जवान कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन सभी को पीएसी परिसर में ही बने अस्पताल या कोविड वार्ड में भर्ती किया जाए। इसके साथ ही मलखान सिंह जिला अस्पताल, मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल व दीन दयाल अस्पताल सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क कोरोना की जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक कोविड-19 से संक्त्रस्मित व्यक्तियों के प्राथमिक संपर्कियों को चिन्हित करते हुए उनकी सैंपलिंग 48 घंटे के भीतर कराएं। ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से कम से कम 50 व्यक्तियों तथा शहरी क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कम से कम 30 व्यक्तियों की कोविड-19 जांच एंटीजन किट से कराई जाए। समस्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं चिकित्सा अधीक्षक इस आदेश का कड़ाई से पालन करेंगे। लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। वहीं, सभी मजिस्ट्रेटों एवं एसडीएम को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के समस्त चिकित्सा अधीक्षक एवं लैब टेक्नीशियनों के साथ बैठक कर कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की प्राथमिक संपर्कियों एवं रैंडम सैंपलिंग के बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए शासन के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें