रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 में अलीगढ़ समेत प्रयागराज मंडल में रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले 185 आरोपियों को जेल भेजा है, जबकि रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में 6075 लोगों पर कार्रवाई कर 44 लाख रुपये का जुर्माना वसूलने के साथ ही 241 लोगों को जेल भेजा है।
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि ड्रग्स या प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी में 28 व्यक्तियों को जेल भेजा गया है। टिकटों की कालाबाजारी में संलिप्त 69 अनधिकृत एजेंट पकड़े गए है।
उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 1804 अनधिकृत वेंडर, कोर्ट के माध्यम से 22,81,404 रुपये का जुर्माना वसूला है। 453 बिछड़े व भटके बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन के अलावा परिजनों को सौंपा गया है। अलीगढ़ व कानपुर में मेरी सहेली की सात टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। इस दौरान सफर करने वाली 38,562 महिला यात्रियों की समस्या जानी गई। संवाद