1- एटा चुंगी चौराहे पर धनीपुर मंडी की ओर जाने वाले मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों, प्रत्याशी व मतगणना एजेंटों, पुलिस - प्रशासनिक वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। इनके अतिरिक्त अन्य कोई वाहन धनीपुर मंडी की ओर नहीं जा सकेगा।
2- थाना गांधीपार्क से पहले एटा चुंगी की ओर स्थापित किया गया है। इस बैरियर से आगे मतगणना एजेंटों के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। केवल मतगणना ड्यूटी कर्मियों, पुलिस- प्रशासनिक व प्रत्याशियों के वाहन ही जा सकेंगे।
3- यह बैरियर मंडी गेट से करीब 200 मीटर ओजोन सिटी कट, बौनेर की ओर स्थापित किया गया है। इस बैरियर से मंडी की ओर मतगणना एजेंटों के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस बैरियर से मंडी की ओर केवल मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों व ड्यूटी देने वाले कर्मियों व प्रत्याशियों के वाहन ही जा सकेंगे।
4- यह बैरियर ओजोन सिटी कट से जीटी रोड पर बौनेर की ओर स्थापित किया गया है। इस बैरियर से केवल मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों, प्रत्याशी व मतगणना एजेंटों के वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।
5- यह बैरियर बौनेर तिराहा पर स्थापित किया गया है। इस बैरियर से सभी प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बसें प्रतिबंधित रहेंगे। इस बैरियर से मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों, प्रत्याशी व मतगणना एजेंटों के वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा। इनके अतिरिक्त अन्य हल्के व दो पहिया वाहन को प्रवेश दिया जायेगा। परंतु यह वाहन ओजोन सिटी कट बैरियर से मंडी की ओर नही जा सकेंगे। ये सभी वाहन ओेजोन सिटी कट से रामघाट रोड की ओेर डायवर्ट किये जायेंगे।