मतगणना कार्य को लेकर सुबह पांच बजे से लेकर मतगणना समाप्ति तक शहर में यातायात व्यवस्था व डायवर्जन किया जाएगा।
- कानपुर, एटा की तरफ से बौनेर तिराहा होते हुये एटा चुंगी चौराहा, शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी, चार पहिया, रोडवेज बस आदि वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बौनेर तिराहा से डायवर्ट होकर आगरा पुल के नीचे, खेरेश्वर चौराहा होते हुए शहर, खैर, दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।
- आगरा, हाथरस की तरफ से सासनीगेट होकर शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बसें प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन आगरा पुल के नीचे से डायवर्ट होकर एटा, कानपुर, खैर, दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।
- मथुरा की तरफ से सासनीगेट होकर अलीगढ़, शहर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन, रोडबेज बसें प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन मथुरा पुल के नीचे से डायवर्ट होकर एटा, कानपुर, खैर, दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।
- बुलंदशहर, दिल्ली, खैर की ओर से भांकरी पुल व खेरेश्वर नादा पुल होते हुए सारसौल, शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन भांकरी पुल, खेरेश्वर चौराहा से डायवर्ट होकर एटा, कानपुर, आगरा, मथुरा की ओर जा सकेंगे। जिन वाहनों को मुरादाबाद जाना है यह वाहन भांकरी पुल, सारसौल चौराहा एवं नादा पुल, सारसौल चौराहा एफएम टावर, महेशपुर तिराहा होते हुए मुरादाबाद जा सकेंगे।
- सारसौल चौराहा से शहर की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह सारसौल चौराहे से ही डायवर्ट होकर नादा पुल से बाईपास होते हुए आगरा, मथुरा, एटा, कानपुर की ओर एवं एफएम टावर, महेशपुर तिराहा होते हुए मुरादाबाद जा सकेंगे।
- अतरौली, नरौरा रामघाट रोड से क्वार्सी चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन अवंतीबाई चौराहा अतरौली से डायवर्ट होकर छर्रा, गंगीरी होते हुए कासगंज, एटा की ओर जा सकेंगे। जिन वाहनों को अतरौली चौराहे से अलीगढ़ की ओर आना है वह वाहन छर्रा, गंगीरी, पनेठी होते हुए शहर की ओर आ सकेंगे।
- कमालपुर कट से एटा चुंगी चौराहे की तरफ आने वाले वाले सभी प्रकार के वाहन कमालपुर कट से डायवर्ट होकर बौनेर एवं खेरेश्वर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- महेशपुर तिराहे से सभी प्रकार के भारी वाहन क्वार्सी चौराहे की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन एफएम टावर बाईपास होते हुए सारसौल नादापुल , खेरेश्वर, नये बाईपास होते हुये अपने-अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- नौरंगाबाद पुल डीएवी कॉलेज की तरफ से एटा चुंगी चौराहे की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन दुबे का पड़ाव, रेलवे स्टेशन होते हुए अपने- अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- क्वार्सी चौराहा से एटा चुंगी चौराहे की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंंधित रहेेंगे। यह वाहन क्वार्सी चौराहे से डायवर्ट होकर अपने-अपने गंतव्य को जा सकेंगे।