फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ प्राइड ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 345 बच्चों का हुआ चेकअप

Tue, 16 Jul 2024 03:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

15 जुलाई को दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जट्टारी स्थित श्रीजी पब्लिक स्कूल में किया। जहां छह डॉक्टरों की टीम ने कैंप में बच्चों के दांत, आंख, लंबाई और वजन का चेकअप किया।
विज्ञापन
बच्चों का स्वास्थय परीक्षण करते चिकित्सक - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ प्राइड ने श्रीजी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। पहले दिन 345 बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 

विज्ञापन


15 जुलाई को दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जट्टारी स्थित श्रीजी पब्लिक स्कूल में किया। जहां छह डॉक्टरों की टीम ने कैंप में बच्चों के दांत, आंख, लंबाई और वजन का चेकअप किया। जिसमें 345 बच्चों का पहले दिन परीक्षण किया गया, जिसमें 54 बच्चों की आंखों से जुड़ी समस्या रही, उनका इलाज टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा निशुल्क करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके लिए चश्मा एवं दवाइयां का इंतजाम क्लब के द्वारा दिया जाएगा। दूसरा कैंप 20 जुलाई को लगेगा। अध्यक्ष रोटेरियन सुधीर गोयल ने बताया शिविर में जांच करने वाले चिकित्सकों को स्कूल प्रबंधन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में क्लब सचिव पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गोयल, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश गोयल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें