फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे लोगों की जरूरतों का ख्याल रखता है आरओसी- पीयूष सिंह चौहान

Mon, 23 Nov 2020 11:31 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
पीयूष सिंह चौहान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एक ऐसा स्टोर जो लोगों की सारी जरूरतों का ख्याल रखे एवं 24 घंटे अपनी सेवा देने के लिए तत्पर हो तब जाहिर है वह लोगों की पहली पसंद में शामिल होगा। यूपी के सीतापुर और आशियाना में चल रहा आरओसी वही स्टोर है, जो आधी रात में भी लोगों को अपनी डिलिवरी देने के लिये मशहूर हो रहा है। दरअसल, वर्ष 2017 में  सीतापुर रोड पर 24 घंटे लोगों की जरूरत के मुताबिक सामान की उपलब्धता के लिए आरओसी (राउंड ओ क्लॉक) की स्थापना की गई थी। 

विज्ञापन


आरओसी के सीईओ पीयूष सिंह चौहान ने कहा कि लोगों के लिए कुछ नया करने की चाह में आरओसी को स्थापित करने का मन बनाया। उस वक्त बड़े निवेश की चुनौती थी। रात के सन्नाटे में लोगों की सुविधा के लिए खड़े रहने में कई बाधाएं थीं, मगर हिम्मत नहीं हारी और आगे बढ़े। 

इसी बीच कोरोना संकट आ गया, जब कोई भी स्टोर तक आना नहीं चाहता था। तब हमने अलग-अलग क्षेत्र के लिए टीम तैयार की। होम डिलिवरी की योजना बनाई। ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें होम डिलिवरी की सुविधा की जानकारी दी। उन्हें कॉल कर उनसे सामान की सूची ली जाती और सावधानीपूर्वक सामान घर तक पहुंचा दिया जाता। इस बीच भुगतान के हर तरीके को अपनाया जाने लगा। चाहे वह नगद हो या फिर डिजिटल पेमेंट, ग्राहकों की पसंद और सहूलियत का ध्यान रखा गया। इसका परिणाम हुआ कि दूर-दूर से भी लोग ग्राहक के रूप में जुड़ने लगे।
विज्ञापन


पीयूष ने कहा कि कोरोना का प्रभाव भले ही चौतरफा हुआ हो मगर किराना के कारोबार पर इसका असर नहीं दिखा, या यूं कहें कि और बेहतर हुआ है। खाने-पीने की चीजों के साथ औषधि का भी खूब प्रयोग हुआ। महामारी के दुष्प्रभाव से बचने के लिए लोगों ने घर-घर काढ़े का सेवन करना शुरू किया। दूसरी तरफ शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने के लिए भी च्यवनप्राश, अश्वगंधा, गिलोई व तुलसी जैसे उत्पादों की खूब मांग होने लगी। यह किराना बाजार में उछाल लेकर आया। आरओसी स्टोर पर ग्राहकों की इन सारी मांगों का ख्याल रखा जाता है। हर छोटी से बड़ी कंपनी के उत्पाद यहां उपलब्ध होते हैं। तभी तो अनलॉक होने के बाद भी ग्राहक एक बार इस स्टोर पर जरूर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें