फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः समस्याओं का समाधान सकारात्मक होकर कर सकते हैं : प्रमोद

विज्ञापन
विल पावर एंड फोकस विषय पर आयोजित वर्कशॉप में छात्रों को जानकारी देते वक्ता । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में दिव्या वेलनेस फाउंडेशन के सहयोग से ‘विल पावर एंड फोकस, सफलता की गारंटी’ विषय पर कार्यशाला हुई। रिसोर्स पर्सन डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि जीवन की समस्त समस्याओं का समाधान सकारात्मक रहकर ही किया जा सकता है। अपनी रुचि के अनुसार काम करके जीवन में सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जीवन में स्वयं को अपना मार्गदर्शक बनाना चाहिए। मस्तिष्क ही हमारी सबसे महत्वपूर्ण चीज है, जिसके कारण समाज में हमारा सम्मान है। दूसरे से प्रेरित होने के बजाय स्वयं से प्रेरित होना चाहिए। हमारे भीतर ही हमारी सफलता का मंत्र समाहित है। प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने बताया कि विद्यार्थी तैयार होकर सफलता प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर दिव्या वेलनेस की रश्मि, डॉ. दिवाकर शुक्ल, अंशुल कुमार, सुधा सिंह, रजनी कुंतैल, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, अंबिका शर्मा, नीशू अग्रवाल, प्रदीप कुमार, प्रवीन बिथारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें