मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए बसें मसूदाबाद से सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड पहुंचेगी। वहां से खैर रोड होते हुए इगलास बाया मथुरा-गोवर्धन के लिए रवाना होंगी। इसी तरह इन बसों की मसूदाबाद बस स्टैंड पर वापसी होगी।
ब्रज के प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए 16 जुलाई से रोडवेज प्रशासन अलीगढ़ परिक्षेत्र से 300 बसों का संचालन करेगा। चालक-परिचालकों की कमी से इसके कुशल संचालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रोडवेज प्रशासन इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। वर्कशॉप में खड़ी बसों की मरम्मत कराने के साथ ही उनकी धुलाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मेले के लिए बसों का संचालन मसूदाबाद बस स्टैंड से किया जाएगा। स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए अलीगढ़ परिक्षेत्र के सभी सात डिपो से कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। सभी बसें मसूदाबाद से सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड पहुंचेगी।
वहां से खैर रोड होते हुए इगलास बाया मथुरा-गोवर्धन के लिए रवाना होंगी। इसी तरह इन बसों की मसूदाबाद बस स्टैंड पर वापसी होगी। टिकट चेकिंग के लिए स्टाफ तैनात किया जा रहा है। भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।