लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर हाईवे पर पीआरवी-742 पर तैनात कांस्टेबल और होमगार्ड वीरेश पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात करीब 1:30 बजे गांव बहलोलपुर के पास पॉइंट पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे वह एक गड्ढ़े में पलट गई।
लोधा अंतर्गत खेरेश्वर हाईवे पर 23 जुलाई देर रात तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी । हादसे में सिपाही और होमगार्ड घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 23 जुलाई की रात लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर हाईवे पर पीआरवी-742 पर तैनात कांस्टेबल सुरजीत निवासी गांव जलालपुर थाना फतेहाबाद आगरा और होमगार्ड वीरेश पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात करीब 1:30 बजे गांव बहलोलपुर के पास पॉइंट पर खड़े थे, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे वह एक गड्ढ़े में पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने सूचना पर पुलिस की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिल करा दिया है। बुलंदशहर डिपो की बस के चालक राजेश निवासी अनूपशहर बुलंदशहर को हिरासत में लेकरे बस को कब्जे में ले लिया है । बस लखनऊ से 36 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। बस की सवारियों को अन्य बसों से गंतव्य को रवाना कर दिया गया ।
हादसे में घायल सिपाही और कांस्टेबल का इलाज चल रहा है, दोनों की हालत में सुधार है। सिपाही सुरजीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।-संजीव तोमर, सीओ गभाना