अलीगढ़ के एक लॉज के पास एक खंडहर मकान में तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई। तलाशी में 22 बने व कई अधबने तमंचे व उन्हें बनाने के उपकरण मिले। पूछताछ में आशीष ने स्वीकारा कि वह आसपास के जिलों में माल की सप्लाई महज 800 रुपये प्रति तमंचे के अनुसार करता था।
अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के कमालपुर रोड पर 22 जुलाई रात एक खंडहर मकान में चल रही तमंचा फैक्टरी पुलिस ने पकड़ी है। पुलिस ने संचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके कारीगर सहित दो साथी भाग गए। पकड़े गए आरोपी ने स्वीकारा है कि आसपास के जिलों में वह माल की सप्लाई देता था।
विज्ञापन
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि 22 जुलाई रात सिटी एसओजी टीम की मदद से गांधीपार्क इंस्पेक्टर शिवप्रताप सिंह ने कमालपुर रोड स्थित रॉयल एवेन्यू लॉज के पास एक खंडहर मकान में तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। यहां दबिश के समय मौके से एक आरोपी मूल रूप से विजयगढ़ गांव भांकरी व हाल डोरी नगर का आशीष शर्मा पकड़ा गया। उसके साथी राहुल और डीसू फरार हो गए।
तलाशी में यहां से 22 बने व कई अधबने तमंचे व उन्हें बनाने के उपकरण मिले। पूछताछ में आशीष ने स्वीकारा कि वह आसपास के जिलों में माल की सप्लाई महज 800 रुपये प्रति तमंचे के अनुसार करता था। राहुल अपने सहयोगी के साथ तमंचे बनाता था। वह संचालक के रूप में माल की खपत का काम करता था। एसपी सिटी के अनुसार राहुल पूर्व में कई बार जेल गया है। दो बार तमंचा बनाते समय भी पकड़ा गया। उसकी तलाश जारी है। आशीष को जेल भेज दिया गया।