फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बड़ा हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस

Sat, 01 Jun 2019 01:04 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बड़ा हादसा हो गया। खैर-अलीगढ़ मार्ग पर लोधा थाना क्षेत्र के लोहसरा गांव के पास शनिवार सुबह सवारियों से भरी एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक दर्जन से अधिक सवारियों के चोट लगी है। 
विज्ञापन


एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। ट्रक ड्राइवर की मौत की सूचना है। अधिकांश घायलों को सरसौल चौराहा स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का लोधा के सीएचसी सहित मलखान सिंह जिला अस्पताल और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 

हादसे के बाद से रोडवेज बस चालक फरार है। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 8:00 बजे के करीब हुआ। बल्लमगढ़ से अलीगढ़ को आ रही अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस लोहसरा गांव में अलीगढ़-खैर मार्ग पर  खड़े  गिट्टीओं से लदे एक ट्रक में जा घुसी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके कारण चालक ने उसे किनारे खड़ा कर दिया था। वह परिचालक के साथ मिलकर उसे ठीक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से बस से बस आ घुसी। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन

बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। घायलों की चीखपुकार सुन राहगीरों ने मदद को हाथ आगे बढ़ाया और सभी घायलों को बस के अंदर से निकाला। सूचना पर लोधा पुलिस भी पहुंच गई। 

सवारियों के अनुसार चालक बस को बहुत तेजी से चला रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया,  इससे बस  ट्रक में जा घुसी। हालांकि ड्राइवर  बस की ट्रक से भिड़ंत होने से पहले ही कूद गया। इधर, हादसे में गंभीर घायल हुए एक 20 वर्षीय युवक का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

घायलों की सूची 
शिव कुमार (44) निवासी सोफा की नगरिया खैर 
प्रिंस (7) निवासी ओल्ड फरीदाबाद
ममता (30)निवासी ओल्ड फरीदाबाद
सुनील (19) निवासी कासिमपुर जवां 
विद्या देवी (55) निवासी महासिंहपुर हाथरस
सर्वेश देवी (27) निवासी महासिंहपुर हाथरस
मानसिंह (4) निवासी महासिंहपुर हाथरस
सुखराम (65) निवासी ओल्ड फरीदाबाद
राजेश यादव (28) निवासी कुमरऊआ, कासगंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें