फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन का रिश्ता तय कर लौट रहे भाई की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गभाना से अतरौली बहन का रिश्ता पक्का कर लौट रहे टेंपो सवार युवक की क्वार्सी क्षेत्र में दुर्घटना में मौत हो गई। इस खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गभाना के गांव महरावल निवासी राहुल के पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसी के ऊपर थी। दो भाई -बहन में सबसे बड़ा राहुल छोटी बहन ज्योति की शादी के लिए रविवार को अतरौली क्षेत्र के गांव देवला खेड़ा में रिश्ता पक्का करने गया था। वह टेंपो से अपने कुछ साथियों संग सवार था। देर शाम वहां से लौटते समय क्वार्सी क्षेत्र में गांव बरहेती के पास अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राहुल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
आनन-फानन साथियों की मदद से घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रात में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। इधर, अतरौली के गांव छबीलपुर के पास कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। बताया गया है कि छर्रा के गांव सिरौली निवासी हेमेंद्र कुमार अपने दोस्त कौशल के साथ रविवार रात बाइक से अलीगढ़ लौटते समय गांव छबीलपुर के पास कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें