फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास पर ट्रक ने रौंदी स्कूटी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी बाईपास स्थित रियाज कालोनी के पास शनिवार की सुबह ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। हादसे से गुस्साई भीड़ ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस भी पहुंच गई और आनन-फानन यातायात सुचारु करा दिया। इस बीच हंगामे का फायदा उठाकर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेडिकल कालोनी निवासी जुबैर एएमयू के बिजली विभाग में कर्मचारी हैं। शनिवार को वह अपनी पत्नी रहिला (35) संग स्कूटी से नगला पटवारी बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही बाईपास स्थित रियाज कालोनी के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। महिला स्कूटी से सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया।
यह देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। मगर पास ही पिकेट पर मौजूद पुलिस ने पहुंचकर यातायात सुचारु कराया। महिला व उसके पति को जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार ट्रक के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें