राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) के नौ पदों के लिए शनिवार को डीएस कॉलेज में मतदान और भगतजी सभागार में मतगणना हुई, जिसमें 381 में से 364 शिक्षकों ने वोट डाला।
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) के नौ पदों पर हुए चुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। इसमें प्रो. ओमवीर सिंह अध्यक्ष और विशाल यादव महामंत्री चुने गए। चुनाव में 381 में से 364 शिक्षकों ने मत डाले। एक मत अवैध मिला।
विज्ञापन
शनिवार को डीएस कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग परिसर में बनाए गए तीन बूथों पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद दोपहर तीन बजे भगतजी सभागार में मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारी प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रो. ओमवीर सिंह को 152, डॉ. हरेंद्र सिंह को 119, प्रो. पंकज कुमार को 37, प्रो. रेनू सिंघल को 51 मत मिले। प्रो. ओमवीर सिंह ने 33 मतों से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. रामकृष्ण पांडेय को 286 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. पवन कुमार दुबे को 69 मत मिले। डॉ. पांडेय ने 217 मत से जीत गए।
उपाध्यक्ष (महिला) पद पर प्रो. शालिनी चौधरी को 200 मत और प्रो. सुमन रघुवंशी को 150 मत मिले। उपाध्यक्ष (आरक्षित) पद पर डॉ. देवप्रकाश को 163 मत, डॉ. रामअवध यादव को 115 मत, डॉ. गुलशन कुमार को 76 मत मिले। महामंत्री पद पर डॉ. विशाल यादव ने 247 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। डॉ. दिनेश गुप्त को 60, प्रो. रणवीर सिंह को 37, डॉ. राजकुमार भारती को 20 और डॉ. विशाल यादव को 247 मत मिले।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. डीके सिंह को 231 और डॉ. सतेंद्र गौतम को 125 मत मिले। डॉ. डीके सिंह विजयी रहे। संयुक्त सचिव पद पर डॉ. रोहित मांगलिक ने 164 मत हासिल कर जीत दर्ज की। डॉ. चितरंजन भारती के 123 और डॉ. योगेश चौधरी के 72 मत मिले। संयुक्त सचिव (आरक्षित) पद पर डॉ. राम सिंह को 184 मत ने डॉ. राकेश चौधरी को 168 मत को 16 मत से हरा दिया। संयुक्त सचिव (महिला) पद पर डॉ. शशि कुमारी ने 218 मत हासिल कर प्रो. मंजू लता को हराया। प्रो. मंजू लता को 141 मत मिले।