फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीयू : विशेष बैक परीक्षा पांच अक्तूबर से

विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध मंडल के महाविद्यालयों की विशेष बैक परीक्षा पांच अक्तूबर से होगी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष की विशेष बैक परीक्षा का अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में जारी कार्यक्रम के क्रम में प्राप्त आपत्तियों व सुझावों के निराकरण के उपरांत संशोधित/अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा विभिन्न निर्धारित पालियों एवं समय-सारिणी के अनुसार होगी। प्राचार्य/प्राचार्या व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा कार्यक्रम को महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रमुखता से चस्पा कर दिया गया है।


विशेष परीक्षा केंद्र निर्धारित
आरएमपीयू में सत्र 2025-26 की विशेष परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। मंडल के अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस में बने परीक्षा केंद्र में स्नातक-परास्नातक के तीन हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

कुलपति के अनुमोदन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की सूची तय की है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. धीरेंद्र कुमार ने सभी नोडल परीक्षा केंद्रों और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य-प्राचार्याओं को परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केए कॉलेज कासगंज, पीसी बागला कॉलेज हाथरस, जेएलएन कॉलेज एटा, डीएस कॉलेज अलीगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें