महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बालक वर्ग में कबड्डी टीम के ट्रायल में 31 में से 14 खिलाड़ी चुने गए।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद अली ने बताया कि अंकित कुमार, अंकित चौधरी, अनंत, रॉबिन, हिमांशु गौतम, शिवम चौधरी, सौरव पुष्पेंद्र, ललित कुमार, अंकुश चौधरी, कृष्ण कुमार, रॉबर्ट कुमार, रॉबिन चौधरी, मोनू कुमार, गगन कुमार चुने गए। चयनकर्ता जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम राज लता, अवधेश सारस्वत, हरि राज सिंह, वीरू कुमार, हर्ष शर्मा, आकाश पाली आदि रहे।
प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलेगी मंडलीय टीम
जौनपुर में 3-6 अक्तूबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडलीय टीम खेलेगी। जिला फुटबॉल संघ के सचिव पवन कुमार ने बताया कि मंडलीय टीम में हाथरस की राधिका, अनुष्का, तनिष्का, शनाया, दीप्ति, अलीगढ़ से वंदना, खुशी राठौर, ज्योति, अंशु, कुमकुम, मानसी, पलक, भूमि, इशिका, राखी, तन्वी चुनी गईं। कासगंज और एटा से एक भी खिलाड़ी ट्रायल देने नहीं पहुंचीं।