राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। इसमें लगभग ढाई लाख छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार तक सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी जाएंगी। प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले संबंधित केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा को व्यवस्थित और नकलविहीन कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा के लगभग ढाई लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
203 केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षाएं 21 दिसंबर तक संचालित होंगी। सुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन से स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती करने के लिए अनुरोध किया गया है।