फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः छपरौली की भीड़ से उत्साहित रालोद 2022 की तैयारी में

विज्ञापन
अब्दुल्ला शेरवानी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दो दिन पहले छपरौली (बागपत) में रालोद के मुखिया जंयत चौधरी की रस्म पगड़ी हुई। छह मई 2021 को रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह का निधन होने के बाद ये रस्म बाकी थी। भारतीय किसान यूनियन के नरेश टिकैत ने उनको पगड़ी पहनाई। इस कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ से पार्टी का हरेक कार्यकर्ता ऊर्जावान महसूस कर रहा है। कार्यक्रम में अलीगढ़ से भी कई लोग पहुंचे थे। छपरौली में उमड़े जनसैलाब से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आंखों में चमक आ गई है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता वर्ष 2012 जैसा जोश महसूस कर रहे हैं। जिसके बलबूते पर इगलास से त्रिलोकीराम दिवाकर, बरौली से ठा. दलवीर सिंह व खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने विधानसभा का सफर तय किया था। कार्यकर्ताओं को उम्मीद हो चली है कि वर्ष 2022 के चुनाव में एक बार फिर से पार्टी वही प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

पार्टी का लगातार ग्राफ बढ़ रहा है। 2022 में बरौली, खैर व इगलास विधानसभा चुनाव में रालोद फिर परचम लहराएगा।
-अब्दुल्ला शेरवानी, पूर्व प्रदेश महासचिव, रालोद
बरौली, खैर व इगलास की सीट पर रालोद का पताका लहराएगी। किसान से लेकर आमजन तक रालोद ने पहुंच बना ली है।
-चौधरी राम बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष, रालोद

चौधरी राम बहादुर सिंह।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें