पिसावा नगर पंचायत से मनीष गुप्ता को रालोद ने चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया है। जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरण सिंह तथा युवा जिलाध्यक्ष धीरज चौधरी ने मनीष गुप्ता को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उसके बाद उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया।
अलीगढ़ जनपद की पिसावा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए रालोद ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रालोद की सदस्यता लेते ही मनीष गुप्ता को पार्टी ने टिकट दे दिया। रालोद जिलाध्यक्ष ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
पिसावा नगर पंचायत से मनीष गुप्ता को रालोद ने चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया है। जिलाध्यक्ष चौ. कालीचरण सिंह तथा युवा जिलाध्यक्ष धीरज चौधरी ने मनीष गुप्ता को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उसके बाद उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया।
इस मौके पर वीरपाल सिंह दिवाकर, जयप्रकाश अग्रवाल, शमशाद खान, हुकम सिंह, अमर सिंह, रामेश्वर अग्रवाल, लोकेश कुमार, राकेश चौधरी, आजाद खान, तेजवीर सिंह, चंदा डीलर आदि मौजूद थे।