फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग में रिषभ, सुनील, अजय व मोहम्मद रहे प्रथम

विज्ञापन
बॉडी दिखाते प्रतिभागी । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कृष्णांजलि मंच में अलीगढ़ बॉडी बिल्डिग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित अर्जुन श्री बॉडी शो प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डरों ने अपने मांसपेशियों का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 50 से 55 किलो वर्ग में रिषभ कुमार प्रथम, दिनेश कुमार द्वितीय, कलीम तृतीय, हेमेंद्र चौथे व संदीप पांचवें स्थान पर रहे। 55 से 60 किलो वर्ग में मोहम्मद प्रथम, जैद अंसारी द्वितीय, देव कुमार तृतीय, प्रकाश राज चतुर्थ व सचिन पांचवें स्थान पर रहे। 60 से 65 किलो वर्ग में सुशील कुमार प्रथम, सलमान द्वितीय, त्रिवेन्द्र मोहन तृतीय, आकाश चतुर्थ व मनमीत पांचवें स्थान पर रहे। 65 से 70 किलो वर्ग में अजय सैनी प्रथम, रितिक द्वितीय, अमित तृतीय, रोहित पंडित चतुर्थ व राजा पांचवें स्थान पर रहे। इस अवसर पर समाजसेवी मानव महाजन, सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, मनीष कुमार बिट, एसोसिएशन के सचिव तस्लीम मुख्तार, शमशाद निसार आजमी, मुजाहिद असलम, भगत सिंह बाबा, मोहम्मद अली, वसीम बेग आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्रशांत शर्मा व मजहर उल कमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें