फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पिछले साल के मुकाबले इस बार सवा करोड़ रुपये राजस्व का हुआ घाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल के मुकाबले इस बार दीपावली पर्व पर परिवहन निगम को सवा करोड़ रुपये राजस्व का घाटा हुआ है। पिछले साल जहां दस करोड़ के आसपास मंडल की सभी बसों ने दीपावली के मौके पर कमाई की थी। इस बार यह आंकड़ा साढ़े आठ करोड़ के लगभग ही पहुंच पाया है। हालांकि अधिकारी दीपावली के बाद भी हो रही कमाई के चलते राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2020 में दीपावली के मौके पर मंडल (एटा, कासगंज, हाथरस व अलीगढ़) की सभी बसों ने दस करोड़ के आसपास दस दिन में कमाई की थी। इस बार दस दिन में साढ़े आठ करोड़ की कमाई हो पाई है। जिसका कारण रोडवेज बसों के खराब पड़ा होना भी बताया जा रहा है। मंडल की 658 बसों में से मुश्किल से 500 बसें ही चल पा रही हैं। हालांकि दीपावली के बाद रविवार तक मिली भीड़ ने पिछले साल के आंकड़ों की भरपाई कर दी है। दीपावली के बाद एक-एक दिन में मंडल की बसें 50 लाख से ऊपर कमाई कर रही हैं, जबकि पिछले साल 2020 में इन दिनों काफी कम संख्या में यात्री सफर कर रहे थे।
यह बात सही है कि दीपावली पर पिछले साल के मुकाबले एक से सवा करोड़ रुपये की कमाई कम हुई है, लेकिन दीपावली के बाद रहने वाली शांति इस बार नहीं रही। बल्कि इसके विपरीत रोडवेज बसों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिससे इन दिनों अधिक कमाई होने लगी है। परिवहन निगम की बसों के नुकसान की भरपाई होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मो. परवेज खान, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें