कुलवा-सुमेरपुर के मध्य नाले में ग्रामीणों को गोवंश के अवशेष पडे़ हुए मिले। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुलवा गोशाला से गोवंशों को निकाल दिया जाता है। पशु चिकित्सक ने मांस के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गांव कुलवा व सांगौर के मध्य नाले में तीन गोवंश के अवशेष मिलने पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी के अलावा ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझाकर अवशेषों को जेसीबी की मदद से दफना दिया।
विज्ञापन
22 दिसंबर की दोपहर कुलवा-सुमेरपुर के मध्य नाले में ग्रामीणों को गोवंश के अवशेष पडे़ हुए मिले। सूचना पर हिंदू रक्षा दल के जिला संयोजक भूपेंद्र राजपूत पदाधिकारियों के साथ पहुंच गए। गोकशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुलवा गोशाला से गोवंशों को निकाल दिया जाता है।
पुलिस ने गोकशों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर अवशेषों को दफना दिया। पशु चिकित्सक ने मांस के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। इस मामले में हिंदू रक्षा दल के जिला संयोजक भूपेंद्र राजपूत ने अज्ञात गोकशों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि गो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।