गांव छबीलपुर निवासी एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी कर मारपीट कर दी थी। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने थाना कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर धरना-प्रदर्शन दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
थाना छर्रा क्षेत्र के गांव छबीलपुर में बीती 2 दिसंबर को हुई घटना में मुकदमा दर्ज नहीं होने के विरोध में परिवार के साथ अन्य दलों ने पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए लोग डॉ.आंबेडकर पार्क पर पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बहुजन जागरूक महासभा के राष्ट्रीय सचिव सचिन माइकल डेन ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार का मुकदमा 48 घंटे में दर्ज नहीं होता है तो पीड़ित परिवार भूख हड़ताल आरंभ कर देगा। लखनऊ में विधानसभा के मुख्य गेट पर आमरण अनशन करेंगे। गाैर हो कि गांव छबीलपुर निवासी एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी कर मारपीट कर दी थी। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने थाना कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर 22 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन दिया।
धरने में भीम आर्मी, बहुजन जागरूक महासभा, यादव महासभा, संविधान प्रचार फाउंडेशन, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आजाद समाज पार्टी ने अपना सहयोग पीड़ित परिवार को दिया। हरनाम सिंह प्रधान, संजय मिस्त्री, डॉ. केके शेखर, संतोष कुमार, ब्रजेश कुमार मास्टर, विक्रांत उमाशंकर यादव, देवेंद्र, जयपाल सिंह, योगेंद्र कुमार, वीरेंद्र इंडियन, अनिकेश आदि मौजूद थे।