15 अगस्त को पंजीकरण प्रक्रिया रोक दी गई थी, फिर भी छात्र पंजीकरण से वंचित रह गए। कुलपति ने विद्यार्थियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए फिर से छह दिन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू करने का निर्णय लिया है।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए छह दिन और दिए गए हैं। 25 से 30 अगस्त तक पंजीकरण की प्रक्रिया होगी। उसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह ने छात्र-छात्राओं के विशेष अनुरोध पर छात्र हित में समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया है। 25 अगस्त से 30 अगस्त तक पंजीकरण होंगे,उसके बाद कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
विवि में मई के प्रथम सप्ताह से समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण शुरू किए थे। 15 अगस्त को पंजीकरण प्रक्रिया रोक दी गई थी, फिर भी छात्र पंजीकरण से वंचित रह गए। कुलपति ने विद्यार्थियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए फिर से छह दिन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू करने का निर्णय लिया है। कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परास्नातक के विभिन्न कोर्सों में अब तक 350 से अधिक प्रवेश हो चुके हैं। विश्वविद्यालय परिसर में 20 अगस्त से परास्नातक के प्रवेश प्रक्रिया में हैं।