चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड शासन ने अनिवार्य पंजीयन की व्यवस्था की गई है। जिन यात्रियों ने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह निर्धारित चेक प्वाइंट्स पर रोक दिए जाएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चारधाम यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अनिवार्य पंजीकरण व्यवस्था लागू की गई है। अलीगढ़ मंडलायुक्त चैत्रा वी ने बताया कि मंडल के सभी इच्छुक श्रद्धालु पंजीकरण कराने के बाद ही यात्रा पर जाएं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त चैत्रा वी ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड शासन द्वारा http://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php या मोबाइल एप Tourist Care Uttarakhand पर अनिवार्य पंजीयन की व्यवस्था की गई है। जिन यात्रियों ने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह निर्धारित चेक प्वाइंट्स पर रोक दिए जाएंगे। मंडलायुक्त ने बताया है कि तीर्थ यात्री उन्हीं तिथियों में यात्रा करें, जिनके लिए उन्होंने पंजीकरण कराया है। इससे श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने एवं धामों पर व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।